{"_id":"62bde3f67c54a142c17fd9e0","slug":"now-tourists-coming-to-chamba-will-not-lose-their-way-chamba-news-sml413794737","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राह नहीं भटकेंगे चंबा आने वाले पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राह नहीं भटकेंगे चंबा आने वाले पर्यटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। अब जिले की वादियों को निहारने के लिए पहुंचने वाले पर्यटक रास्ता नहीं भटकेंगे। भरमौर के युवक बतौर गाइड उनका मार्गदर्शन करेंगे।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के तत्वावधान में आयोजित ट्रैकिंग गाइड का प्रशिक्षण हासिल करने वाले युवाओं को पर्यटन विभाग की ओर से लाइसेंस दिए जाएंगे। इससे वे आगामी समय में गाइड बनकर अपनी आजीविका चला सकेंगे। भरमौर स्थित पर्वतारोहण केंद्र में वीरवार को 14 दिवसीय ट्रैकिंग गाइड और सर्च एंड रेस्क्यू प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर एडीएम भरमौर और जिला पर्यटन विकास अधिकारी निशांत ठाकुर सहित एसडीएम असीम सूद विशेष रूप से मौजूद रहे।
केंद्र के प्रभारी शशिपाल ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
निशांत ठाकुर ने युवाओं की हौसलाअफजाई की। साथ ही कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर युवाओं के लिए आगामी समय में काफी फायदेमंद रहेंगे। ट्रैकिंग गाइड का प्रशिक्षण हासिल करने वाले युवा जहां पर्यटकों को राह दिखाएंगे तो वहीं सर्च एंड रेस्क्यू का प्रशिक्षण हासिल करने वाले युवा घायलों की सहायता करेंगे। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक दीपक शर्मा ने बताया कि दोनों प्रशिक्षण निगम की ओर से करवाए गए। इसमें पर्वतारोहण केंद्र भरमौर के अधिकारियों और स्टाफ का भरपूर सहयोग मिला। कहा कि यह पहला अवसर है जब दोनों कोर्स भरमौर में करवाए गए।