फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now there will be no problem of telecommunication signal in the district

Chamba News: जिले में अब नहीं रहेगी दूरसंचार सिग्नल की समस्या

Thu, 25 May 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 May 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no problem of telecommunication signal in the district
चंबा। जिले में लोगों को अब सिग्नल की समस्या नहीं सताएगी। जिले के चंबा, भरमौर, भटियात, मैहला और तीसा में 88 बीएसएनएल के टावर लगाए जाएंगे। बीएसएनएल के टावर स्थापित होने से क्षेत्र के गांवों में लोगों को राहत मिलेगी। केंद्र सरकार की 4जी यूनिवर्सल सर्विस एप्लीकेशन स्कीम के तहत इन टावरों को स्थापित किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा बजट भी जारी होगा। निगम प्रबंधन ने जगहों का चयन कर अब वहां पर टावर स्थापित करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विस क्षेत्रों के तहत के आते ब्लॉकों में टावरों के लिए जगह चयनित की गई है। भरमौर ब्लॉक के तहत सेरकाउ, हड़सर, चौबिया, बैलगर हड़सर, कुगति, धनछौ, गौरीकुंड, तुंदाह, पूलन, धारौल, क्वारसी, कलाह, सांह और हिलिंग में टावर लगाए जाएंगे। भटियात ब्लॉक के बड़ेई, कलम, जंदेई, चक्की, परसियारा, कुम्हारका, थल्ली, थथी, छलाड़नी, बन्नी, दुलार, सुदली, मिंन्हू, गुरदल, कालर, घार और पट्टी में जगह चयनित की गई हैं। ब्लॉक चंबा के तहत सुकरथा, घघरौथा, भमरौथा, पुखरी, अगाहर, मैहला ब्लॉक के तहत आते वेस्ट छबारू, भटियात ब्लॉक के बन्नी, दुलाहर, सुदली, मिहहू, गुरदाल, कल्लार, घार और पट्टी में टावर स्थापित होंगे। सलूणी ब्लॉक के तहत लंगेरा, ग्रौंन, घरजिंडू, घाटगला, भगोली, सिकिया और डांड में टावर लगाए जाएंगे। तीसा ब्लॉक के तहत चचौगा, सलोह, सातंद, जंगबानी, जूरी, सियूला, मजौर, छापा, गुड्डन, ग्रेवा, निलोह, निलोह, चौली, देहग्रां, कंधवारा, उनडोग, जंजोग, मतियुंड, बनेट, घार, चांजू, गलुआ, झुंगरार दरबार समेत अन्य जगहों को टावर स्थापित करने के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के सहायक अभियंता रोशन ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों में बीएसएनएल के टावर स्थापित करने के लिए जगहों का चयन किया गया है। अभी भी टावर स्थापित करने को लेकर शेष प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed