फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now there will be no darkness in Churah Panchayats even in winter season

Chamba News: अब सर्दियों के मौसम में भी चुराह की पंचायतों में नहीं छाएगा अंधेरा

Sun, 01 Sep 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Sep 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no darkness in Churah Panchayats even in winter season
चुराह (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र चुराह की 45 पंचायतों में अब सर्दी के मौसम में बिजली गुल नहीं होगी। बिजली बोर्ड ने कुड़थला 33 केवी सब स्टेशन को नकरोड़ और कोटी फीडर से जोड़ दिया है।
विज्ञापन

अब चुराह की 45 पंचायतों को कुड़थला 33 केवी सब स्टेशन से बिजली दी जा रही है। बोर्ड ने बाथरी 33 केवी की बिजली आपूर्ति को भी इमरजेंसी के लिए रखा है। अब चुराह के लोगों को दो सब स्टेशनों से बिजली की आपूर्ति होगी। सर्दी के दौरान चुराह में जितनी भी बर्फबारी हो जाए, लेकिन बिजली की आपूर्ति बाधित नहीं होगी। इसके लिए बिजली बोर्ड ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इससे पहले चुराह में बाथरी से कोटी और कोटी से नकरोड़ में बिजली की आपूर्ति दी जा रही है। बिजली लाइन का इतना लंबा स्पैन होने के कारण अकसर चुराह में लौ वोल्टेज और बिजली गुल रहने की समस्या रहती थी। अब यह समस्या खत्म कर दी गई है। कुछ माह पहले बिजली बोर्ड ने कुड़थला 33 केवी सब स्टेशन से चुराह की पंचायतों को बिजली सप्लाई शुरू कर दी थी। बड़ी बात यह है कि चुराह में बिजली तैयार करने वाले मिनी पावर प्रोजेक्ट की बिजली कुड़थला सब स्टेशन में आती है। पहले यहां से बिजली बाहर भेजी जा रही थी, लेकिन अब यह बिजली चुराह के लोगों के घरों को रोशन करेगी।
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता परवेश ठाकुर ने बताया कि चुराह को बिजली कुड़थला 33 केवी सब स्टेशन से दी जा रही है। बाथरी सब स्टेशन की बिजली को भी इमरजेंसी के लिए रखा गया है। चुराह के लिए दो सब स्टेशनों से बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
साल 2019 में बिना बिजली कटी थीं सर्द रातें
वर्ष 2019 में चुराह में भारी बर्फबारी हुई थी। उस दौरान बाथरी सब स्टेशन की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। करीब 19 दिन सभी पंचायतों में अंधेरा रहा। लोगों को बर्फबारी के बीच अंधेरे में समय काटना पड़ा था।

--
डलहौजी की आधा दर्जन पंचायतें भी जोड़ीं
चुराह के साथ डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों को भी कुड़थला 33 केवी सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति से जोड़ा गया है। ये पंचायतें चुराह विधानसभा क्षेत्र के साथ लगती हैं। इन पंचायतों के लोगों को भी सर्दी में बिजली की समस्या नहीं सताएगी।
--


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed