{"_id":"67d6b5855c818f09ca08db4f","slug":"now-the-daughters-of-chamba-will-become-electricians-chamba-news-c-88-1-cmb1003-146191-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जागोरी ट्रस्ट की अनूठी पहल, अब चंबा की बेटियां बनेंगी इलेक्ट्रीशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जागोरी ट्रस्ट की अनूठी पहल, अब चंबा की बेटियां बनेंगी इलेक्ट्रीशियन
Mon, 17 Mar 2025 04:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 17 Mar 2025 04:53 AM IST
विज्ञापन
चंबा में जागोरी संस्था की और से प्रशिक्षण शिविर के दौरान युवतियां।संवाद
चंबा। जागोरी ग्रामीण चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल से अब चंबा की बेटियां इलेक्ट्रीशियन बनने की राह पर हैं। ट्रस्ट द्वारा तीन दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 26 किशोरियों को इलेक्ट्रिकल वर्क का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यशाला की अध्यक्षता परियोजना समन्वयक उमा कुमारी ने की।
कार्यशाला में जर्मनी से विशेष प्रशिक्षक इनग्रीड और माइकल भी पहुंचे, जो न केवल किशोरियों को तकनीकी प्रशिक्षण दे रहे हैं, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा रहे हैं। इस दौरान किशोरियों को वायरिंग, ट्यूबलाइट और होल्डर फिटिंग, टेबल लैंप की मरम्मत जैसे कार्यों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है।
परियोजना समन्वयक उमा कुमारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने दम पर स्वरोजगार शुरू कर सकें। ट्रस्ट समय-समय पर सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर जैसे अन्य कौशल विकास प्रशिक्षण भी आयोजित करता है। उन्होंने बताया कि इनग्रीड द्वारा चंबा की 15 गरीब छात्राओं को स्कॉलरशिप भी प्रदान की जा रही है, जिसके तहत प्रत्येक छात्रा को हर माह 500 रुपये ट्यूशन फीस के रूप में दिए जा रहे हैं। यह कार्यशाला तीन दिनों तक जारी रहेगी।