फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now Tapoon village will be connected by road

सड़क से जुड़ेगा टपूण गांव

Sun, 06 Mar 2022 09:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
Now Tapoon village will be connected by road
चंबा। चंबा विधानसभा क्षेत्र का सबसे दुर्गम टपूण गांव सड़क सुविधा से जुड़ने वाला है। लोक निर्माण एक करोड़ पांच लाख की धनराशि से मंगला-टपूण आठ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करवा रहा है।
विज्ञापन

टपूण गांव के साथ लगते एक दर्जन गांव को सड़क का लाभ मिलेगा। ग्रामीणों को आठ किमी पैदल चलने से निजात मिलेगी। सड़क का पचास प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है। नए साल में ग्रामीणों को सड़क का तोहफा मिलेगा। गांव के लोगों ने पिछले विस चुनावों में इसके विरोध में मत का प्रयोग नहीं किया था।
विज्ञापन

टपूण मतदान केंद्र से मतदान पेटी खाली गई थी। इसके बाद सदर विधायक विधानसभा पहुंचने के बाद लोनिवि को गांव तक सड़क पहुंचाने के आदेश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से सड़क के लिए बजट का प्रावधान करवाया। इसके अलावा सड़क निर्माण में आने वाली सभी बाधाओं को भी दूर करवाया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण देसराज, मनोज कुमार, अजय कुमार, सुरेंद्र, दर्शन सिंह, रवि कुमार, चैन सिंह, सोनू, केवल और सोभिया राम ने बताया कि सड़क न होने से बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाना काफी मुश्किल होता था। बीमार को पहले पीठ या पालकी में उठाकर आठ किमी दूर पैदल चलकर मंगला पहुंचाना पड़ता था।
उसके बाद वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया जाता था। कई बार गंभीर मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते थे। बच्चों को स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए जंगल के रास्ते पैदल आवाजाही करनी पड़ती थी। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए विधायक पवन नैयर और लोनिवि के अधिशासी अभियंता का आभार प्रकट किया है।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि मंगला से टपूण तक सड़क निर्माण का काम प्रगति पर है। ठेकेदार को समय पर काम पूरा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed