फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now residents of Churah will be able to catch a bus from Bhanjradu to anywhere.

Chamba News: अब भंजराड़ू से कही की भी बस पकड़ सकेंगे चुराह के बाशिंदे

Mon, 05 Aug 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 05 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Now residents of Churah will be able to catch a bus from Bhanjradu to anywhere.
भंजराड़ू बस अड्डा।संवाद
तीसा (चंबा)। भंजराड़ू में 6.11 करोड़ से नई तकनीक बने अंतरराज्यीय बस अड्डे की लोगों को सौगात मिल ही गई। अब चुराह के बाशिंदे भंजराड़ू से ही जिला समेत बाहरी जिलों के लिए भी आसानी से आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन

भंजराडू में अंतरराज्यीय बस अड्डा बनने के बाद इसकी सुरक्षा दीवारों में दरारें आ गई थीं। इसके बाद आनन-फानन में पेवर उखाड़कर नए सिरे से इसे तैयार किया गया। दो मंजिला अंतरराज्यीय बस अड्डे के भवन में दुकानें, महिला-पुरुष प्रतीक्षा कक्ष और शौचालयों का निर्माण किया गया है। अड्डे के प्रथम तल में लॉकर रूम, पूछताछ कक्ष, अड्डा प्रभारी कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष, शौचालयों की व्यवस्था है। दूसरे तल पर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए हॉल, यूटिलिटी रूम, रसोईघर और रेस्टोरेंट की व्यवस्था है। बस अड्डे की सौगात मिलने से चुराह की 55 पंचायतों सनवाल, झज्जाकोठी, देहग्रा,शलेलाबाडी, थनेईकोठी, कुठेड़ बदौरा, हरतवास, सेईकोठी, मंगली, बौदेडी, जुनास, गुईला, सत्यास, शिरी, बैरागढ़, घुलेई,टेपा, देवीकोठी, गुवाडी- खुशनगरी,पधर, भंजराड़ू, खजुआ, जुगरा, बिहाली, तीसा-1, तीसा-2 नेरा, लेसुई, गंडफरी, भराडा़, टिकरीगढ़, देहरोग, चांजू,चरडा़, बगेईगढ़, देहरा,जसौरगढ़, दिलोला डौरी,थल्ली, चिल्ली शतेवा, आयल हिमगिरि की पौने दो लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। चुराह से कांग्रेस प्रत्याशी यशवंत खन्ना ने बताया कि चुराह के लोगों को मुख्यमंत्री ने 6.11 से बने बस अड्डे की सौगात दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed