फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now even meeting your relatives has become expensive

Chamba News: अब अपने रिश्तेदारों से मिलना भी कर दिया महंगा

Mon, 06 Apr 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 06 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Now even meeting your relatives has become expensive
छोटे वाहनों के एंट्री टैक्स में 30 रुपये की बढ़ोतरी
विज्ञापन

70 रुपये एंट्री टैक्स की जगह पर 100 रुपये हुआ
बड़े माल वाहक वाहनों का यथा स्थिति है एंट्री टैक्स

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत/बाथरी /चंबा। हिमाचल से पंजाब में जाकर बसे लोगों का अपने रिश्तेदारों से मिलना प्रदेश सरकार ने महंगा कर दिया है।
हिमाचल-पंजाब सीमा पर एंट्री टैक्स के रूप में अब 70 के बजाय 100 रुपये छोटे वाहन चालकों (कार) से वसूले जाएंगे। वहीं, बड़े माल वाहक चालकों को प्रदेश की सीमा के भीतर प्रवेश करने पर पहले निर्धारित एंट्री टैक्स ही चुकता करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार के एंट्री टैक्स बढ़ाने और बाद में लिए गए आधे अधूरे यू-टर्न को लेकर पड़ोसी राज्य के लोगों समेत जिला के लोगों में काफी रोष है। जिले के लोग सरकार से एक-दूसरे राज्य में प्रवेश निशुल्क करने की मांग कर रहे हैं।
--
पंजाब में शादी की है। वहां से पत्नी के परिजनों और रिश्तेदारों के आने पर अब पहले की अपेक्षा अधिक एंट्री टैक्स देना पड़ेगा। - रॉबिन महाजन
--
हिमाचल-पंजाब के बीच फूट डालने का काम इस निर्णय ने लिया है। सरकार को अपने फैसले पर फिर से गौर करना चाहिए। - रजत, तुन्नूहट्टी
--
बहन सहित अन्य रिश्तेदारी पंजाब में हुई है। सरकार के इस निर्णय ने रिश्तेदारी में जाना महंगा कर दिया है। इससे सभी में रोष है। - अंकित महाजन, बाथरी
--
सरकार वित्तीय घाटा छिपाने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाकर गरीबों पर बोझ डाल रही है। सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। - रमन कुमार, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed