{"_id":"638e217c9e2bb913cd1103e9","slug":"now-deodar-trees-have-been-cut-in-rupani-forest-chamba-news-sml4299379190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब रूपानी जंगल में काट दिए देवदार के पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब रूपानी जंगल में काट दिए देवदार के पेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के जंगलों में अवैध रूप से पेड़ काटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब वन विभाग के रूपानी जंगल में वनकाटुओं ने देवदार के छह पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी है। इसको लेकर वन विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस और वन विभाग ने वनकाटुओं का पता लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया है।
जंगल में देवदार के पेड़ों के कटने का खुलासा उस समय हुआ जब विभागीय टीम जंगल में गश्त कर रही थी। उसी दौरान टीम को देवदार के कटे हुए पेड़ मिले। टीम ने वनकाटुओं का पता लगाने के लिए जंगल में सर्च अभियान भी चलाया लेकिन वनकाटुओं का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारी को दी। साथ ही इसकी शिकायत पुलिस थाने में भी दर्ज करवाई। विभागीय टीम वनकाटुओं का पता लगाने के लिए संबंधित क्षेत्र के लोगों से भी संपर्क कर रही है।
इस बात को लेकर भी विभाग अपने स्तर पर जांच कर रहा है कि पेड़ हाल ही में काटे गए हैं या काफी समय पहले काटे गए हैं। वनमंडलाधिकारी चंबा अमित शर्मा ने बताया कि रूपानी जंगल में वनकाटुओं ने देवदार के छह पेड़ों को काटा है। इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। वनकाटुओं का पता करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।