{"_id":"610d65ab8ebc3ec2460443ff","slug":"now-corona-vaccine-will-be-implemented-at-panchayat-level-chamba-news-sml379510772","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पंचायत स्तर पर लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पंचायत स्तर पर लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने वैक्सीनेशन अभियान को पंचायत स्तर पर चलाने का फैसला लिया है। चंबा जिले की कई पंचायतें दूरदराज के इलाकों में हैं, जहां से लोग वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिह्नित स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन ने पंचायत स्तर पर वैक्सीनेशन शिविर लगाने का फैसला लिया है। इसको लेकर दो दिन पहले एसडीएम कार्यालय चुराह में हुई बैठक में फैसला हुआ है। एसडीएम चुराह ने खंड विकास अधिकारी को आदेश दिए हैं कि पंचायत स्तर पर वैक्सीनेशन शिविर लगाने की व्यवस्था की जाए। खंड विकास अधिकारी की ओर से शुक्रवार को पंचायत वाइज वैक्सीनेशन के लिए सूची जारी कर दी गई है। जहां अलग-अलग तिथि अनुसार वैक्सीनेशन शिविर लगाए जाएंगे।
नौ अगस्त को ग्राम पंचायत बौंदेड़ी, सत्यास, गुइला, मंगली और शिरी में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए शिविर लगेगा। जबकि, दस को डोंरी, खुशनगरी, गुवाड़ी, जुंगरा व पधर, 11 को नेरा, बिहाली, खजुआ, बिहाली और तीसा-दो में वैक्सीन लगेगी।
12 को हरतवास, थनेईकोठी, कुठेड़बुथौड़ा, शलेला बाड़ी व देहग्रां, 13 को लेसुंई, भराड़ा, देहरोग, बघेईगढ़ और टिकरीगढ़, 14 को देवीकोठी, टेपा, घुलेई, बैरागढ़, 16 को कल्हेल, भावला, चरोड़ी और करेरी में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। 17 अगस्त को ग्राम पंचायत चोली, कोहाल, सपरोठ, कोहाल और करेरी में वैक्सीनेश्न शिविर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य टीमें पंचायतों में जाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाएंगी। वैक्सीनेशन शिविर लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आंगनबाड़ी केंद्र में व्यवस्था की जाएगी।