{"_id":"649b1b9baa303f2ecb07d57e","slug":"notice-to-the-management-of-the-company-setting-up-the-tower-chamba-news-c-88-1-ssml1004-2005-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: टावर स्थापित करने वाली कंपनी प्रबंधन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: टावर स्थापित करने वाली कंपनी प्रबंधन को नोटिस
Tue, 27 Jun 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 27 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक सूही माता मंदिर परिसर की छत पर स्थापित किए गए टावर को लेकर नगर परिषद ने जियो कंपनी प्रबंधन को नोटिस भेजा है। नोटिस में कंपनी प्रबंधन को दो दिन के भीतर टावर हटाने के फरमान जारी किए गए हैं। ऐसा न होने पर नगर परिषद टावर को अपने स्तर पर उखाड़ दिया जाएगा। बता दें कि जियो कंपनी प्रबंधन की ओर से नगर परिषद से सूही माता मंदिर की पहाड़ी पर टावर स्थापित करने की अनुमति के लिए आवेदन किया। नप की ओर से पहाड़ी पर खाली जमीन पर जियो टावर स्थापित करने की अनुमति दी गई।
बावजूद इसके कंपनी प्रबंधन ने नियमों को दरकिनार करते हुए सूही माता मंदिर के परिसर की छत पर ही टावर लगाने का कार्य शुरू कर दिया। इसका शहर के प्रबुद्धजनों ने विरोध किया। साथ ही नगर परिषद को अवगत करवाया। नगर परिषद के पास पहुंची सूचना के आधार पर अब जियो कंपनी प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के तहत कंपनी प्रबंधन को दो दिन की मोहल्लत टावर को हटाने के लिए दी गई है। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि जियो कंपनी प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिया गया है। दो दिन के भीतर टावर न हटाने पर नप अपने स्तर पर टावर को यहां से उखाड़ फेंकेगी।