फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   notice to people not paying elrctricity bill

432 बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस जारी

Fri, 03 Jun 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
notice to people not paying elrctricity bill
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा प्रथम के तहत 432 उपभोक्ताओं ने अभी तक बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं। इसके चलते बोर्ड ने उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ता 15 दिनों के भीतर बिजली बिल जमा करवाएं अन्यथा उनके कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। उसके बाद उपभोक्ताओं को दोबारा कनेक्शन बहाल करवाने के लिए ढाई सौ रुपये अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। बोर्ड के आदेशों के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने ऐसे उपभोक्ताओं से करीब 21,69,642 रुपये की राशि वसूलनी है। हालांकि, इस राशि को वसूलने के लिए बोर्ड ने पहले भी कई बार सूचित किया लेकिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं करवाए। ऐसे में मजबूरन अब बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। उपभोक्ता गूगल पे, फोन पे और बोर्ड की एप से लोग बिजली बिल जमा करवा सकते हैं। विद्युत बोर्ड प्रथम के सहायक अभियंता राज सिंह ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed