फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Notice to contractor on negligence in Chamba-Khajjiar road work

Chamba News: चंबा-खज्जियार सड़क के काम में कोताही पर ठेकेदार को नोटिस

Fri, 15 Mar 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 15 Mar 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Notice to contractor on negligence in Chamba-Khajjiar road work
चंबा-खज्जियार सड़क के काम में कोताही पर ठेकेदार को नोटिस
विज्ञापन

कार्य में लेटलतीफी और गुणवत्ता में बरती जा रही थी ढीलल, विभाग ने कसा शिकंजा
8.97 करोड़ की लागत से चंबा-खज्जियार सड़क की चौड़ाई का किया जा रहा है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-खज्जियार मार्ग के कार्य में लेटलतीफी बरतने वाले ठेकेदार पर लोक निर्माण विभाग ने शिकंजा कस दिया है। इसके लिए ठेकेदार को विभाग ने नोटिस भी जारी कर दिया है। आरोप है कि 8.97 करोड़ से चौड़ी और पक्की की जा रही चंबा-खज्जियार सड़क के काम में ठेकेदार लेटलतीफी बरत रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी दरकिनार की जा रही है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तो उन्होंने ठेकेदार को कार्य में लेटलतीफी के लिए फटकार लगाई और नोटिस जारी कर कार्य में सुधार करने के निर्देश जारी किए। चंबा से खज्जियार 19 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा और समतल किया जा रहा है। इतना ही नहीं, सड़क पर तारकोल और टारिंग भी की जाएगी। इस कार्य को जो ठेकेदार पहले कर रहा था, उसके कार्य को देखते हुए विभाग ने उसका टेंडर रद्द कर दिया था। साथ ही पिछले साल दूसरे ठेकेदार को यह कार्य आवंटित किया गया है।

अब जो ठेकेदार इस कार्य को कर रहा है, वह भी इस कार्य में लेटलतीफी कर रहा था। 18 महीने में इस कार्य को पूर्ण करने का समय निर्धारित किया गया है। ठेकेदार ने अभी तक 20 प्रतिशत कार्य पूरा किया है। बचे हुए समयावधि में ठेकेदार को बचा हुआ कार्य पूर्ण करना होगा। यह सड़क पर्यटन स्थल खज्जियार को जिला मुख्यालय से जोड़ती है। ऐसे में इस सड़क के चौड़ा और समतल होने से सैलानियों को आवाजाही करने में आसानी होगी। इसलिए लोक निर्माण विभाग इस सड़क के कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरत रहा है। ठेकेदार को नियमानुसार गुणवत्ता वाला कार्य करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। विभाग के शिकंजा कसने पर ठेकेदार ने कार्य को बेहतर तरीके से करना आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन

--
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि चंबा-खज्जियार मार्ग के कार्य में लेटलतीफी करने वाले ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह कार्य में गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार की कोताही न बरते।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed