{"_id":"65f47adeb1b87462680527cd","slug":"notice-to-company-for-repair-of-both-broken-electric-vans-chamba-news-c-88-1-ssml1004-120562-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खराब पड़ीं दोनों इलेक्टि्रक वैन की मरम्मत के लिए कंपनी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खराब पड़ीं दोनों इलेक्टि्रक वैन की मरम्मत के लिए कंपनी को नोटिस
Fri, 15 Mar 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 15 Mar 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
खराब पड़ीं दोनों इलेक्टि्रक वैन की मरम्मत के लिए कंपनी को नोटिस
परिवहन निगम ने की कार्रवाई, कहा- मरम्मत नहीं की तो कंपनी को वापस की जाएंगी दोनों वैन
सख्ती के बाद कंपनी ने भरी मरम्मत की हामी, लंबे समय से खराब पड़ी हैं राइड विद प्राइड वैन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा के बेड़े में खराब पड़ीं दो राइड विद प्राइड की मरम्मत समय पर होने पर परिवहन निगम के चंबा डिपो ने वाहन कंपनी को नोटिस जारी किया है। इसमें साफ किया है कि नोटिस मिलने के बाद भी कंपनी इलेकि्ट्रक वाहन की मरम्मत नहीं करती है तो परिवहन निगम दोनों वैन वापस कंपनी को भेज देगा। एचआरटीसी की सख्ती के बाद अब कंपनी ने भी दोनों वाहनों की मरम्मत करने की हामी भर दी है। ऐसे में जल्द जल्द दोनों राइड विद प्राइड वैन सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी।
एचआरटीसी के चंबा डिपो में चार इलेक्टि्रक वैन मिली हैं। इनमें से दो वैन मुगला से मेडिकल कॉलेज चंबा और भरमौर जीरो प्वाइंट से लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा तक चलाई जा रही हैं। लंबे समय से दो इलेक्ट्रिक वैन खराब पड़ी हैं। शहर के लोगों को इनका लाभ तक नहीं मिल रहा है। हालांकि, रोजाना मुगला और जीरो प्वाइंट से मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए चलाई जा रहीं इलेक्ट्रिक वैनों के जरिये सैकड़ों लोगों को शहर में आवाजाही का लाभ मिल रहा है। लोगाें की मांग के बाद अब परिवहन निगम ने वाहन कंपनी को नोटिस जारी कर खराब इलेक्ट्रिक वैन की मरम्मत करने के आदेश जारी किए हैं। नोटिस जारी होने की भनक लगते ही वाहन कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक वैनों की मरम्मत करवाने को लेकर हामी भर दी है।
उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा शुगल सिंह ने बताया कि दोनों इलेक्ट्रिक वैन की मरम्मत के लिए वाहन कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के जरिये उन्हें इलेक्ट्रिक वैन की मरम्मत को लेकर चेताया गया है। बहरहाल, कंपनी की ओर से भी इलेक्ट्रिक वैन की मरम्मत करने को लेकर हामी भरी गई है।
विज्ञापन
--