फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Notice sent to eight school in-charges who distance themselves from the meeting

बैठक से दूरी बनाने वाले आठ स्कूल प्रभारियों को भेजे नोटिस

Mon, 30 May 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Notice sent to eight school in-charges who distance themselves from the meeting
चंबा। चुराह प्रथम और द्वितीय जोन के तहत आठ स्कूल प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। बैठक से नदारद रहने वाले स्कूल प्रभारियों के खिलाफ यह कार्रवाई शिक्षा विभाग की ओर से की गई है। सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में दो जोनों की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें करीब डेढ़ सौ स्कूलों के प्रभारी मौजूद रहे। जबकि बैठक में भाग लेने के लिए आठ स्कूलों के प्रभारियों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस पर अब अनुपस्थित रहने वाले स्कूल प्रभारियों को सात दिनों में अपना जवाब देना होगा। गौरतलब है कि जिले में दो सालों के बाद स्कूल स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। दो साल तक कोरोना महामारी के चलते यह आयोजन नहीं हो सका।
विज्ञापन

विभाग ने अब खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए जोन स्तर पर बैठकें रखी हैं लेकिन कुछ स्कूल प्रभारी इन बैठकों से दूरी बना रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि आठ स्कूल प्रभारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। कहा कि खेलों को लेकर आयोजित की जाने वाली बैठकों में सभी स्कूल प्रभारी और शारीरिक शिक्षक गंभीरता दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed