{"_id":"62740294fad554761806f6d2","slug":"notice-issued-to-464-electricity-consumers-chamba-news-sml4078690140","type":"story","status":"publish","title_hn":"464 बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
464 बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा के तहत 464 उपभोक्ताओं को बोर्ड ने नोटिस जारी कर दिए हैं। इन उपभोक्ताओं को अपना लंबित बिल चुकाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
उसके बाद उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। ऐसा होने पर दोबारा कनेक्शन लेने के लिए पहले लंबित बिल चुकाना होगा। उसके साथ ढाई सौ रुपये का अतिरिक्त शुल्क भी जमा करवाना होगा। इन उपभोक्ताओं के पास बोर्ड की 17,68 492 रुपये की राशि फंसी हुई है।
ये उपभोक्ता लंबित बिल को जमा करवाने में आनाकानी कर रहे हैं। इसके चलते बोर्ड उनके खिलाफ कार्रवाई करने जा रहा है। आखिरी मौके के रूप में इन उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। इस बीच जो उपभोक्ता अपना लंबित बिल जमा नहीं करवाएंगे, उनके बिजली कनेक्शन को अस्थायी तौर पर काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड के सहायक अभियंता राज सिंह ने बताया कि लंबित बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना लंबित बिल जल्द जमा करवाएं।