फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Not a single hearth was lit in any house in Mehal village for 35 hours.

Chamba News: मेहल गांव में 35 घंटे नहीं जला एक भी घर में चूल्हा

Fri, 19 Jun 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 19 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Not a single hearth was lit in any house in Mehal village for 35 hours.
चंबा के माणी सड़क हादसे में मृतकों की बजाखोड़ी नाला श्मशानघाट में एकसाथ जलती चिताएं।संवाद
सड़क हादसे के बाद पूरे गांव में पसरा मातम, हर आंख रही नम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अल सुबह हुए दर्दनाक वाहन हादसे की खबर ने मेहल गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे के बाद गांव में ऐसा मातम पसरा कि करीब 35 घंटे तक किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला।
पूरे गांव में सन्नाटा छाया रहा और हर घर से केवल रुदन की आवाजें सुनाई देती रहीं। करीब 15 परिवारों और लगभग 100 लोगों की आबादी वाले इस छोटे से गांव में हादसे की खबर फैलते ही खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हो गए। किसी की आंखें नम थीं तो कोई शब्दहीन होकर दुख की इस घड़ी को महसूस कर रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शायद ही कभी ऐसा माहौल देखने को मिला हो। हादसे के बाद लोगों का खाना-पीना तक छूट गया। शोक इतना गहरा था कि किसी घर में चूल्हा जलाने की किसी ने नहीं सोची। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सभी सदमे में थे। पूरा दिन और रात गांव शोक में डूबा रहा। अंतिम संस्कार तक लोगों की भीड़ पीड़ित परिवार के घर पर जुटी रही। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि यह हादसा पूरे मेहल गांव के लिए ऐसी पीड़ा छोड़ गया है, जिसे भुला पाना आसान नहीं होगा। आज भी गांव की गलियों में पसरा सन्नाटा उस दर्दनाक हादसे की गवाही दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed