फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no use chinese item

ओबड़ी में महिलाओं ने किया चीनी सामान का बहिष्कार

Sun, 23 Oct 2016 06:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Sun, 23 Oct 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
no use chinese item
चीनी सामान का ब‌ह‌िष्कार करती म‌ह‌िलाएं। - फोटो : अमर उजाला

चाइनीज आइटम के खिलाफ अब चंबा में महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। जालपा महिला मंडल ओबड़ी की महिलाओं ने न सिर्फ खुद चीनी सामान का बहिष्कार किया है बल्कि दिवाली तक दूसरे लोगों को भी सामान न खरीदने देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


यह महिलाएं पूरे क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाएंगी। जिसके माध्यम से चीनी सामान खरीदने से भारत के लोगों को हो रहे नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस संबंध में रविवार को महिला मंडल ने ओबड़ी में एक बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान कांता देवी ने की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सस्ते के चक्कर खरीदे जा रहे चीनी सामान की बहुत बड़ी कीमत देश को चुकानी पड़ सकती है। चीन की मदद से पाकिस्तान भारत पर हमला कर सकता है। भारत के लोग अनजाने में चीन की आर्थिकी को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन ने भारत के सभी त्योहार हाइजेक कर रखे हैं और वह त्योहार के हिसाब से अपने उत्पाद बनाकर उन्हें भारत में बेच रहा है। जिससे स्थानीय लोगों पर बेरोजगारी का खतरा मंडराने लगा है। दिवाली में कभी सिर्फ हाथों से बने दीये व दूसरे सजावटी सामान का इस्तेमाल होता था। लेकिन अब चीन से निर्मित पटाखे, रोशनियां, सजावट का सामान और भगवान की मूर्तियां बाजार में पहुंच रही हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे किसी भी कीमत पर दिवाली के मौके पर चीनी सामान न खरीदें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed