फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No space to park vehicle in Banikhet market

Chamba News: बनीखेत बाजार में वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं

Thu, 08 Feb 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
No space to park vehicle in Banikhet market
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बनीखेत बाजार में पार्किंग का अभाव है। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वाहन चालकों का कहना है कि इस बारे में वे कई बार मांग कर चुके है, मगर आज तक कोई पहल नहीं हो पाई है। वाहन चालकों को मजबूरन सड़क किनारे वाहन पार्क करने पड़ रह हैं। इससे सड़क सिकुड़ रही है। दूसरी तरफ, जाम की समस्या भी पैदा हो रही है। हैरानी की बात है कि इस मामले को लेकर अभी सरकार और प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है।



स्थानीय लोगो में रविंद्र वर्मा, धीरज शर्मा, प्रशांत शर्मा, मेला राम, पवन टंडन, संजय कुमार, योगेश, अरविंद कुमार और राकेश ने बताया कि बनीखेत में पार्किंग बनाने को लेकर लोग कई बार सरकार और प्रशासन से मिल चुके हैं, मगर अभी तक कोई प्रयास नहीं हुए हैं। हर बार आश्वासन देकर टाला जा रहा है। पंचायत ने ग्राम सभा की बैठक में इस मुद्दे को कई बार उठाया है, लेकिन धरातल पर समस्या का समाधान नही हो पाया है। लोगों ने बताया कि बनीखेत गांव का स्वरूप बदल गया है। यह कस्बे में तबदील होता जा रहा है। लोगो ने सरकार और प्रशासन से मांग उठाई है कि जल्द बनीखेत को पार्किंग उपलब्ध करवाई जाए। एसडीएम डल्हौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि बनीखेत में पार्किंग निर्माण को लेकर औपचारिकताएं पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed