फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No sewerage facility in the village of Nirmal Award winning Panchayat

Chamba News: निर्मल पुरस्कार विजेता पंचायत के गांव में नहीं सीवरेज सुविधा

Fri, 29 Sep 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 29 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
No sewerage facility in the village of Nirmal Award winning Panchayat
चंबा। शहर की समीपवर्ती पंचायत करियां के गांव जुखराड़ी में समस्याओं का अंबार है। गांव के लिए जाने वाले रास्ते खस्ताहाल हैं। ग्रामीणों को अभी तक सीवरेज की सुविधा नसीब नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

हैरानी की बात तो यह है कि इस गांव में रावी किनारे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान बनाया गया है। यहां शहर के वार्डाें की गंदगी पहुंच रही है, मगर अभी तक स्थानीय गांव इस सुविधा से नहीं जुड़ा है। इस पंचायत को करीब दस साल पहले निर्मल पंचायत का पुरस्कार मिला है। यह गांव भी पंचायत का हिस्सा है। वर्तमान में स्थिति काफी खराब है। रास्तों की मरम्मत नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इस कारण ग्रामीण ठोकरें खाकर घरों तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों में बंटू कुमार, हनी कुमार, राकेश कुमार, विशाल कुमार, संजय कुमार, खेम राज और उमेश कुमार का कहना है कि गांव के लिए आने वाले रास्तों से खस्ताहालत हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि रास्तों की मरम्मत और सीवरेज सुविधा के लिए प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय वार्ड सदस्य सूरज का कहना है कि गांव में रास्ते पूरी तरह खस्ताहाल हैं। सीवरेज सुविधा के लिए भी कई बार आग्रह किया जा चुका है, मगर अभी कोई पहल नहीं हुई। एसडीएम चंबा अरुण कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में नहीं है। कहा कि अगर ग्रामीण इस बारे प्रस्ताव दें तो उचित कदम उठाए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed