{"_id":"61af87d35e75f3591804e56c","slug":"no-second-chamce-will-given-to-counciling-chamba-news-sml3926838147","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित तिथि में काउंसलिंग देने में असमर्थ अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा दूसरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित तिथि में काउंसलिंग देने में असमर्थ अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा दूसरा मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में आयोजित होने वाली कला अध्यापकों के 22 पदों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को दूसरा मौका नहीं मिलेगा। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। काउंसलिंग प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय में होगी। शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग 15 से 18 दिसंबर तक होगी। हर दिन अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। अगर कोई अभ्यर्थी तय तिथि में काउंसलिंग में भाग नहीं ले पाता है तो उसे दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
आवेदक की दावेदारी बाद में स्वीकार नहीं की जाएगी। काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना हर हाल में सुनिश्चित बनानी होगी। इसके अलावा 15 दिसंबर को जिला चंबा के अभ्यर्थी, 16 को जिला कांगड़ा, हमीरपुर, सोलन, 17 को जिला शिमला, ऊना, बिलासपुर, कुल्लू और 18 दिसंबर को जिला मंडी, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल स्पीति के अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
जिला उप शिक्षा अधिकारी चंबा हितेंद्र कुुमार ने बताया कि हर जिले के लिए तिथि निर्धारित की गई है। अगर कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि में नहीं पहुंचता है तो उसे दूसरा अवसर नहीं मिलेगा। इसलिए सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के मुताबिक काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पहुंचें।