फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No science faculty in Chilbangla school, students upset

Chamba News: चीलबंगला स्कूल में विज्ञान संकाय नहीं, विद्यार्थी परेशान

Sat, 25 Feb 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Feb 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
No science faculty in Chilbangla school, students upset
खज्जियार (चंबा)। इंजीनियर और डॉक्टर बनने की चीलबंगला समेत अन्य तीन पंचायतों के विद्यार्थियों का सपना पूरा नहीं हो रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चीलबंगला में मेडिकल और नॉन मेडिकल विषय न होने से विद्यार्थियों को 30 से 40 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर बनीखेत और जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए कई बार शासन और प्रशासन से स्कूल में विज्ञान संकाय की कक्षाएं आरंभ करवाने की मांग उठाई गई है। बावजूद इसके अभी तक उसे पूरा नहीं किया जा सका है। ग्रामीणों का कहना है कि मेडिकल और नॉन मेडिकल शिक्षा ग्रहण करने के लिए उनके बच्चे किराये के कमरे में रह रहे हैं। इसके चलते अभिभावकों की जेब पर भी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ग्राम पंचायत चीलबंगला, द्रडा, पद्धरोटू और पंजोह के 30 विद्यार्थी मेडिकल और नॉन मेडिकल की शिक्षा ग्रहण करने के हैं। इसके चलते अभिभावकों को अपने बच्चों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

अभिभावकों सरोज कुमारी, मीना कुमारी, रेखा देवी, मनीष कुमार, रोशन लाल, राजेश कुमार, भवनेश कुमार और सुनीता देवी ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चीलबंगला में मेडिकल और नॉन मेडिकल की कक्षाएं शुरू होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए मीलों सफर तय करने से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि चीलबंगला स्कूल में साइंस की छोटी लैब है लेकिन आज तक मेडिकल और नॉन मेडिकल संकाय आरंभ न हो पाना समझ से परे है। अभिभावकों ने सरकार और शिक्षा विभाग से चीलबंगला में मेडिकल और नॉन मेडिकल विषय की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। स्कूल एसएमसी अध्यक्ष अमर चंद ने बताया कि इन पंचायतों के 25 से 30 तक बच्चे मेडिकल और नॉन मेडिकल विषय पढ़ने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि 15 से अधिक बच्चे मेडिकल और नॉन मेडिकल विषय पढ़ने के इच्छुक होने चाहिए। उसके बाद विद्यालय में कक्षाएं आरंभ करने के प्रयास किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed