{"_id":"5840240e4f1c1b9345de7894","slug":"no-salary-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को देरी से ट्रांसफर हुआ वेतन और पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को देरी से ट्रांसफर हुआ वेतन और पेंशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 01 Dec 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
एटीएम के बाहर लगी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन के खातों तक पहुंचने में हुई देरी की वजह से वीरवार को चंबा में बैंकों को बड़ी राहत मिल गई है।
विज्ञापन
एक दिन पहले से बैंकों ने वेतन व पेंशन भोगियों के लिए प्लान बनाया था और कर्मचारियों को उस माहौल के लिए खुद को तैयार करने के निर्देश दिए थे, जो वीरवार को बैंकों में मिलने वाला था। लेकिन खातों तक पैसे ट्रांसफर होने में करीब एक बज गया। जिसकी वजह से बैंकों में भीड़ उम्मीद के मुताबिक नहीं जुटी। जो कर्मचारी सुबह के समय बैंकों में वेतन की रकम निकालने पहुंचे भी उन्हें बैंक कर्मचारियों ने पैसे न होने की बात कहकर वापस लौटा दिया।
दोपहर बाद ज्यादातर कर्मचारी ड्यूटी में मशगूूल हो गए लेकिन वीरवार को जो लोग सामान्य दिनचर्या के हिसाब से बैंक पहुंचे उन्हें तय नियमों के हिसाब से भुगतान किया गया है। हालांकि कर्मचारियों का भार देखते हुए कई बैंकों ने अपने एटीएम नहीं खोले। जिसमें सहकारी बैंक समेत निजी बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
इन बैंक के प्रबंधकों ने कैश न होने का हवाला दिया है। बैंकों के माध्यम से लेनदेन में शहर मुख्यालय के समेत आसपास के सभी बैंकों ने दिसंबर माह के पहले दिन पर संतोष जाहिर किया है। एसबीआई, पीएनबी, सेंट्रल बैंक समेत अन्य सभी बैंक प्रबंधकों ने वीरवार को लेनदेन की प्रक्रिया को सामान्य करार दिया। सभी बैंकों ने पहली दिसंबर को आम दिनों जैसा बताया और किसी भी उपभोक्ता को दिक्कत न आने की बात कही है। लेकिन शुक्रवार के लिए ज्यादातर बैंक चिंतित हैं। सभी कर्मचारियों के खातों में वेतन और पेंशन धारकों के खातों में पेंशन पहुंच चुकी है।
विज्ञापन