फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no salary for homeguards

ढाई सौ होमगार्ड को नहीं मिला मानदेय

Mon, 16 Nov 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 16 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन

 होमगार्ड एसोसिएशन की बैठक का आयोजन प्रेस सचिव हेम राज की अध्यक्षता में हुआ। बैठक के दौरान होमगार्ड की समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। प्रेस सचिव हेमराज ने बताया कि मणिमहेश मेले में ड्यूटी देने वाले होमगार्ड को अभी तक मानदेय अदायगी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान करीब 250 होमगार्ड के जवानों ने अपनी सेवाएं दी थीं परंतु दो माह बीतने के बाद भी होमगार्ड को उनका मानदेय नहीं मिल पाया है। इस बात को लेकर सभी होमगार्ड के जवानों में रोष पैदा हो गया है।
विज्ञापन


मणिमहेश यात्रा के दौरान होमगार्ड के जवानों ने ठंड व बारिश में पूूरे जोश के साथ अपनी ड्यूटी निभाई है परंतु दो महीने बीतने के बाद भी उन्हें अभी तक मणिमहेश यात्रा में ड्यूटी देने का वेतन नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवान तीन महीने की ड्यूटी देने के बाद तीन महीने तक घर में रहते हैं। ऐसे में उनके मानदेय का भुगतान नहीं होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवानों को इसी मानदेय के ऊपर अपना और अपने परिवार का गुजारा करना पड़ता है। ऐसे में होमगार्ड के जवानों को मानदेय नहीं मिलने से उनके परिवार को काफी मुसीबतों से गुजरना पड़ सकता है।



उन्होंने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है कि गृह रक्षकों को उनके मानदेय की अदायगी जल्द से जल्द की जाए ताकि गृह रक्षकों को अपने परिवार के पालन पोषण में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इस मौके पर खेम राज, सोनू, बचन सिंह, हरीश कुमार, अरुण कुमार, बलदेव राम, देविंद्र, मनोहर सिंह, संजय ठाकुर और देश राज उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed