फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No ramp facility in Chuwadi hospital, patients have to be carried on back

Chamba News: चुवाड़ी अस्पताल में रैंप की नहीं सुविधा, पीठ पर ले जाने पड़ रहे मरीज

Wed, 17 May 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 May 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
No ramp facility in Chuwadi hospital, patients have to be carried on back
चुवाड़ी (चंबा)। लाखों खर्च कर भटियात की 68 पंचायतों की डेढ़ लाख आबादी के लिए बनाए गए सिविल अस्पताल चुवाड़ी का घायलों को नहीं मिल पा रहा है। कहने को तो अस्पताल परिसर के प्रथम तल पर दो-दो व्हील चेयर रखी गई हैं लेकिन घायलावस्था या चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को आज भी अस्पताल के ओपीडी कक्ष से पीठ पर उठाकर ही विभिन्न कमरों तक लेकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीन मंजिला अस्पताल भवन में एक अदद रैंप तक की व्यवस्था नहीं है। इससे खासकर बुजुर्गों, चलने-फिरने में असमर्थ, चोटिल और गर्भवतीमहिलाओं की मुसीबतें बढ़ रही हैं। कई बार नेताओं, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ग्रामीण इस संदर्भ में मांग उठा चुके हैं लेकिन मरीजों की ज्वलंत समस्या का हल करने की किसी ने भी जहमत नहीं उठाई है। इससे मरीजों और तीमारदारों में रोष है। भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत सिविल अस्पताल चुवाड़ी के तीन मंजिला भवन का 4 जुलाई 1980 में तत्कालीन शिक्षा मंत्री शिव कुमार उपमन्यु ने शिलान्यास किया था। इसके बाद अस्पताल का भवन बनकर तैयार हुआ। हैरानी की बात है कि तीन मंजिला भवन में चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों और बुजुर्गों के लिए रैंप तक नहीं बनाया गया है। ऐसे में वर्तमान समय में भी मरीजों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों अजय चंबियाल, कपिल डोगरा, तनवीर, संजीव कुमार, विजय कंवर, सुशील कुमार, ईश्वर कुमार, सतपाल ठाकुर, जीवन सिंह, सुरेंद्र कुमार और कमल किशोर ने प्रशासन से समस्या का समाधान करते हुए अस्पताल में रैंप बनवाने की मांग की है। एसएमओ चुवाड़ी डॉ. देवेंद्र पॉल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रैंप निर्माण संबंधी प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए आलाधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed