फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No postmatam

हत्या के दो दिन बाद भ्ाी महिला का नहीं हो पाया पोस्टमार्टम

Sun, 24 Jan 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 24 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन

होली में हत्या के दो दिन बाद भी महिला का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। महिला का शव रविवार को दिन भर चंबा अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में पड़ा रहा, लेकिन चिकित्सकों का पैनल गठित नहीं हो पाया। आखिर में दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग ने हाथ खड़े कर दिए और शव टांडा ले जाने को कहा। हत्यारोपी चुनी लाल उर्फ कमल ने मां के साथ दुष्कर्म की बात कबूल की है। ऐसे में पुलिस महिला का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ से करवाना चाहती है, लेकिन चंबा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं हो पाए। होली से शव के साथ आए चौकी प्रभारी प्रीतम शर्मा ने बताया कि चंबा में कोई भी विशेषज्ञ इस पर राय देने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह हत्या और दुष्कर्म दोनों का मामला है। यदि अस्पताल प्रशासन का सहयोग मिल जाता तो महिला का अंतिम संस्कार रविवार को ही हो सकता था। उधर, महिला का शव लेने पहुंची उसकी बेटी रेशमा पत्नी मनोज ने भी अस्पताल में खूब हंगामा किया। रेशमा ने पुलिस पर कई सवाल उठाए।
विज्ञापन


उन्होंने चंबा अस्पताल प्रबंधन पर भी पोस्टमार्टम न करने के आरोप लगाए। इस बीच शाम करीब चार बजे पुलिस चंबा से महिला का शव लेकर टांडा के लिए रवाना हुई है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीआर कौशल का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए विशेषज्ञ कमेटी की जरूरत थी। रविवार को छुट्टी की वजह से यह कमेटी नहीं बन पाई। ऐसे में शव टांडा ले जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed