फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no parking fascility in mehla

मैहला बाजार में पार्किंग की दरकार

Tue, 14 Jun 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
no parking fascility in mehla
चंबा। मैहला बाजार में पार्किंग की दरकार है। पार्किंग की कमी से चालकों को मजबूरी में वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़े करना पड़ रहा है। इससे राहगीरों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पार्किंग के लिए जगह चिह्नत करने की कवायद भी सर्वे से आगे नहीं बढ़ पाई है। इससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है। क्षेत्र में जहां बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग पहुंचते हैं तो वहीं दूसरी तरफ विकास खंड कार्यालय सहित बैंक होने के कारण यहां काफी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। मैहला बाजार करीब तीन पंचायतों का केंद्रबिंदु है। ऐसे में हजारों लोग रोजाना अपने रोजमर्रा के कार्य करवाने के लिए यहां गाड़ियों में पहुंचते हैं लेकिन पार्किंग सुविधा न होने से उन्हें जगह-जगह बेतरतीब डंग से अपने वाहन खड़े करने पड़ते हैं। हालांकि यहां निजी पार्किंग है लेकिन वाहनों की बढ़ती तादाद के आगे वह नाकाफी है। ऐसे में वाहन चालकों को अपने वाहन पार्क करने के लिए काफी परेशानी हो रही है। वाहन चालकों ने सरकार से मांग की है कि मैहला बाजार में पार्किंग का निर्माण करवाया जाए। एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि जल्द इसके बारे में उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed