फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no mask, no service in Chamba

चंबा में नो मास्क नो सर्विस की व्यवस्था लागू, मेलों पर रोक

Mon, 22 Mar 2021 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
no mask, no service in Chamba
no mask, no service in Chamba
चंबा। देश में पिछले कुछ दिन से बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बाद चंबा में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने नो मास्क नो सर्विस की व्यवस्था लागू कर दी है। सोमवार को एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश के अन्य राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अब दोबारा से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चंबा में नो मास्क नो सर्विस की व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समारोहों के आयोजन के लिए अब फिर से अनुमति लेनी होगी। इसके लिए लोग 94181-92467 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रमों के दौरान क्षमता से पचास प्रतिशत ही लोग उपस्थित हो सकेंगे। इसके अलावा शादी और अन्य कार्यक्रमों में खाना बनाने वालों के लिए कोविड की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रहेेगी। रसोइए आरटीपीसीआर के अलावा रैट में अपनी कोविड टेस्टिंग करवा सकते हैं।
विज्ञापन

23 मार्च से मेलों के आयोजन पर पूर्णत: रोक रहेगी जबकि 25 मार्च से अन्य समारोहों के लिए अनुमति अनिवार्य रहेगी। कहा कि व्यापार मंडल के पदाधिकारी बाजारों में फुट ऑपरेटिव सैनिटाइजर की व्यवस्था करें और मास्क पहनकर दुकान में आने वाले लोगों को ही प्रवेश दें। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में भी आने वालेे व्यक्ति को मास्क पहनना होगा। मास्क न पहने की सूरत में उन्हें कोई सेवा प्रदान नहीं की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते अभी से सतर्क रहना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली को लेकर जल्द जारी होगी गाइडलाइन
आगामी होली के कार्यक्रम को लेकर भी गाइडलाइन जल्द जारी की जाएगी। कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार ही होली कार्यक्रम का आयोजन किया सकेगा।
बाइक रैली के लिए नहीं परेशानी
चंबा में पर्यटन को विकसित करने के लिए प्रशासन की ओर से चलाई गई चलो चंबा मुहिम के तहत तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहा कि बाइक रैली का आयोजन किया जा सकेगा। जबकि, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर जल्द स्थिति साफ की जाएगी।

राहत: चंबा में सिर्फ पांच एक्टिव केस
एसडीएम ने कहा कि वर्तमान में राहत की बात यह है कि चंबा में सिर्फ पांच ही सक्रिय मामले हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इसी तरह नियमों की पालना करें, जिससे स्थिति सामान्य बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed