फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no mask, no service implemented in buses

बसों में भी नो मास्क नो सर्विस की व्यवस्था लागू

Tue, 20 Apr 2021 06:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
no mask, no service implemented in buses
चंबा में परिवहन निगम की बस को सैनिटाइझ करता कर्मचारी। - फोटो : Chamba
चंबा। बसों में अब बिना मास्क चढ़ने वाली सवारियों को टिकट नहीं मिलेगी। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने यह निर्देश जारी किए हैं। इतना ही नहीं, बसों में अब नो मास्क नो सर्विस की व्यवस्था लागू होगी। इसके अलावा बसों में चालक-परिचालक 50 प्रतिशत से अधिक सवारियां नहीं बैठा पाएंगे। नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों-परिचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक प्रदेश भर में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नई बंदिशें लगाने के फरमान जारी किए गए हैं। इसके तहत बसों में बिना मास्क सफर करने वाली सवारियों को परिचालक टिकट नहीं देगा। इतना ही नहीं, बसों में 50 प्रतिशत सवारियों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ही बैठाना होगा। निजी बस ऑपरेटरों के साथ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की ओर से की गई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बस ऑपरेटरों को अपनी बसों को नियमित तौर पर सैनिटाइज करने और कोरोना महामारी को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने का भी आह्वान किया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि बसों में परिचालक बिना मास्क सवारियों को टिकटें नहीं देंगे। बसों में नो मास्क नो सर्विस का नियम लागू होगा। इसके अलावा बसों में 50 प्रतिशत से अधिक सवारियां नहीं बैठाई जाएंगी। नियमों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed