{"_id":"62c5d0795332030f9f7e42e8","slug":"no-biometric-machines-in-99-government-schools-chamba-news-sml414420847","type":"story","status":"publish","title_hn":"99 सरकारी स्कूलों में नहीं बायोमीट्रिक मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
99 सरकारी स्कूलों में नहीं बायोमीट्रिक मशीनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के 99 सरकारी स्कूलों में अभी तक बायोमीट्रिक मशीन नहीं लगाई गई हैं। इन स्कूलों में रजिस्टर में ही हाजिरी लगाई जा रही है। शिक्षा विभाग ने अब इन स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीन स्थापित करने के लिए निदेशालय को पत्र भेजा है। वहीं दूसरी ओर जिले के 156 स्कूलों में ही अभी तक बायोमीट्रिक मशीनें लगाई गई हैं। कोरोना महामारी के कारण इन मशीनों से हाजिरी पर रोक लगा दी गई थी।
ऐसे में ये मशीनें दो साल से बंद पड़ी हुई हैं। इनमें से 80 मशीनों के खराब होने की विभाग को सूचना मिली है। विभाग ने स्कूल प्रमुखों को इन मशीनों को जल्द दुरुस्त करवाने के आदेश दिए हैं। हाल ही में निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे बायोमीट्रिक मशीनों का वर्तमान स्टेटस उपलब्ध करवाएं। उसके बाद विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधकों से ब्योरा मांगा। विभाग को अधिकतर मशीनें खराब होने की रिपोर्ट मिली है। चंबा के उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाने के लिए निदेशालय से पत्राचार किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द इन स्कूलों में भी मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी।
दरअसल, कोरोना महामारी से कुछ समय पहले मशीनें चंबा पहुंची थीं लेकिन संक्रमण बढ़ने के कारण ये मशीनें निदेशालय वापस भेज दी गईं। अब दोबारा इन मशीनों को लेकर मांग की गई है।