फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NH will remain closed for four hours daily for three days

तीन दिन तक रोजाना चार घंटे के लिए बंद रहेगा एनएच

Mon, 11 Oct 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
NH will remain closed for four hours daily for three days
भरमौर-पठानकोट एनएच पर मैहला पुल के पास बंद पड़ा मार्ग। - फोटो : Chamba
चंबा। मैहला के पास भरमौर-पठानकोट एनएच आगामी तीन दिन के लिए चार घंट तक बंद रहेगा। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक एनएच को चौड़ा करने के लिए ब्लास्टिंग की जाएगी। सड़क को बंद रखने की बाकायदा एनएच प्रबंधन ने प्रशासन से अनुमति ली है। एनएच प्रबंधन ने सड़क को चौड़ा करने का कार्य युद्घस्तर पर शुरू कर दिया है। ऐसे में चंबा से भरमौर-होली की ओर सफर करने वाले यात्रियों को सुबह 11 बजे से पहले या सायं तीन बजे के बाद ही सफर करना उचित रहेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एनएच प्रबंधन की ओर से बरसात के बाद अब एनएच की दशा सुधारने, टारिंग करने और चिह्नित जगहों को चौड़ा करने का कार्य युद्घस्तर पर शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में रजेरा पुल के पास पहाड़ी को ब्लास्ट कर एनएच को चौड़ा किया जा रहा है। इसके तहत बाकायदा प्रबंधन ने जिला प्रशासन से 14 अक्तूबर तक की अनुमति ली है। प्रशासनिक अनुमति अनुसार सुबह 11 से लेकर सायं तीन बजे तक ब्लॉस्टिंग कर मलबे और चट्टानों को एनएच से हटाया जाएगा। एनएच रजेरा के पास थोड़े-थोड़े अंतराल के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट एनएच पर मैहला ब्रिज के समीप सड़क काफी संकीर्ण है। एनएच किनारे डंगे लगा कर एनएच को चौड़ा करने के भी प्रयास भी किए गए लेकिन, एनएच के साथ ही रावी नदी का प्रवाह होने से यह कारगर साबित नहीं हो पाया। ऐसे में अब साथ लगती पहाड़ी को काट कर ही एनएच को चौड़ा करने का कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रविवार सायं तीन बजे के करीब मैहला ब्रिज के साथ पहाड़ी दरकने से एनएच ढाई घंटों तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनएच प्रबंधन की लेबर और मशीनरी की मदद से एनएच को बहाल किया गया। एनएच बहाल होने के बाद ही वाहन चालक और राहगीर अपने गंत्वयों की ओर रवाना हो पाए।

एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता विपुल पुंज ने बताया कि मैहला पुल के पास एनएच को चौड़ा करने का कार्य 14 अक्तूबर तक किया जाएगा। एनएच पर ब्लास्टिंग करने के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए प्रबंधन एनएच को छोटे-छोटे अंतराल के लिए बंद रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed