फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NH remained closed for three hours, car damaged due to landslide

तीन घंटे बंद रहा एनएच, भूस्खलन से कार क्षतिग्रस्त

Wed, 29 Jun 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
NH remained closed for three hours, car damaged due to landslide
चुवाड़ी-पठानकोट मार्ग पर काली घार के समीप भूसख्लन से क्षतिग्रस्त कार।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। मानसून की पहली बारिश ने ही लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दीं। भटियात विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। चुवाड़ी-पठानकोट मार्ग पर देरशाम पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक पंजाब की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी चालक ने ऐन मौके पर वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं, भारी बारिश से भरमौर-पठानकोट एनएच और चुवाड़ी-पठानकोट मार्ग काली घार के पास भूस्खलन से बंद हो गए। इससे गाड़ियों में सफर कर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर केरू पहाड़ के पास बुधवार सुबह 3:00 बजे भारी भूस्खलन से एनएच पर वाहनों की रफ्तार थम गई। एनएच बाधित होने की सूचना मिलने पर एनएच प्रबंधन के अधिकारियों ने मशीनरी और लेबर को मौके पर भेज कर हाईवे बहाल को करवाने का कार्य शुरू करवाया। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6:00 बजे हाईवे बहाल हो सका।
विज्ञापन

दूसरी ओर भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत चुवाड़ी-पठानकोट मार्ग कालीघार के पास सुबह 6:00 बजे पहाड़ी दरकने से बंद हो गया। यह सड़क 9:00 बजे बहाल की गई। दोपहर 1:30 बजे एक बार फिर से भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हो गया जो देरशाम बहाल किया गया। भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव करियाड़ी निवासी राजीव चौहान पुत्र अमर सिंह का मकान भारी बारिश से ढह गया। इससे प्रभावित को काफी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पंचायत प्रतिनिधि और पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हुई बारिश को धान की बिजाई के लिए कृषि विभाग ने सही माना है। कृषि उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने बताया कि धान की बिजाई के लिए पानी की आवश्यकता रहती है। बारिश से पानी की कमी दूर हुई है। कहा कि बरसात में अब सब्जियां जैसे घीया, तोरी, करेला के बीजों को रोपित कर सकते हैं।

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार जिले में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी है। कहा कि लोग भारी बारिश के कारण अपने घरों से बेवजह बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed