फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NH Pathankot-Bharmaur blocked for one hour

एक घंटा बंद रहा पठानकोट-भरमौर एनएच

Mon, 12 Jul 2021 06:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
NH Pathankot-Bharmaur blocked for one hour
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-भरमौर एनएच पर केरू के पास भारी बारिश से पहाड़ दरक गया। इसके चलते एनएच पर वाहनों की आवाजाही थम गई। सोमवार सुबह करीब छह बजे सड़क पर भूस्खलन हुआ। मार्ग बंद होने की सूचना मिलने के बाद एनएच की मशीनरी मौके पर पहुंची और एक घंटे के बाद सड़क को बहाल किया गया। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह जिले का महत्वपूर्ण मार्ग है। सुबह के समय दूध, अंडा, ब्रेड सहित अन्य गाड़ियां चंबा की ओर इसी मार्ग से रुख करती हैं। सड़क बंद होने से लोगों को गाड़ियों में ही एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। वाहन चालकों का कहना है कि इस जगह बारिश के दौरान भूस्खलन की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने एनएच प्राधिकरण से मांग की है कि इस जगह भूस्खलन को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। एनएच प्राधिकरण के सहायक अभियंता कनव बढ़ोतरा का कहना है कि सूचना मिलते ही मशीनरी मौके पर भेज दी गई थी। कहा कि भूस्खलन से एक घंटा मार्ग बंद रहा। उन्होंने चालकों से आह्वान किया है कि बारिश के मौसम में सावधानीपूर्वक आवाजाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed