{"_id":"62c1c62b0050462a984d8ea3","slug":"nh-narrows-in-maihala-fear-of-accident-chamba-news-sml4140944192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहला में एनएच संकरा, हादसे कीआशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहला में एनएच संकरा, हादसे कीआशंका
विज्ञापन
मैहला में संकरी सड़क से गुजरते वाहन।
- फोटो : Chamba
मैहला (चंबा)। चंबा-भरमौर हाईवे पर मैहला के पास सड़क बेहद संकरी है। इस कारण यहां हमेशा हादसे की आशंका रहती है। सड़क तंग और बदहाल होने के कारण चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क का करीब पचास मीटर हिस्सा काफी संकरा है। सड़क के इस हिस्से पर क्रैश बैरियर भी नहीं है। एक समय में एक बड़ी गाड़ी ही यहां से आ-जा सकती है। लोगों का कहना है कि सड़क के हिस्से को कई बार चौड़ा करने के प्रयास किए गए मगर पहाड़ी दरकने से काम सिरे नहीं चढ़ा। इस कारण लोगों को काफी दिनों तक परेशान होना पड़ा।
सड़क पर हर वक्त पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। वाहन चालक राजेश कुमार, प्रीतम चंद, बालक राम, प्रकाश चंद, काकू राम, पवन कुमार, सुरेश कुमार, देवी चंद, भीमसेन, सूरत सिंह, बबलू राम, रमेश कुमार, नेक सिंह और राम प्रकाश ने कहा कि सरकार ने चंबा से लेकर भरमौर तक एनएच घोषित किया है मगर मैहला के पास सड़क की हालत बेहद दयनीय है। उन्होंने बताया कि सड़क के नीचे रावी नदी है। ऐसे में यहां हर समय हादसा की आशंका रहती है।
विज्ञापन
चालकों ने एनएच प्राधिकरण से मांग की कि मैहला के पास क्रैश बैरियर लगाए जाएं। साथ ही मणिमहेश यात्रा से पहले पहाड़ी से होने वाले भूस्खलन का स्थायी समाधान निकाला जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण चंबा के सहायक अभियंता विपुल पुंज ने कहा कि मामला ध्यान में है। इसके लिए डीपीआर भेजी गई है। प्राधिकरण जल्द ही इसे हिस्से की मरम्मत करवाएगा। सुरक्षा के प्रबंध भी पुख्ता किए जाएंगे।