फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NH closed again after being restored for two hours

दो घंटे बहाल होने के बाद फिर बंद हो गया एनएच

Tue, 08 Mar 2022 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
NH closed again after being restored for two hours
गैहरा के पास बंद पड़ा भरमौर-पठानकोट मार्ग। - फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। भरमौर-पठानकोट एनएच गैहरा के पास दो घंटे बहाल होने के बाद भारी भूस्खलन और चट्टानें गिरने से दोबारा बंद हो गया। मंगलवार सायं पांच बजे के बाद पहाड़ से गिरे मलबे और चट्टानों ने एनएच प्रबंधन की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। सूचना मिलने पर उपायुक्त ने निजी कंपनी से मशीनरी मंगवाकर एनएच को बहाल करवाने के निर्देश एनएच प्रबंधन को जारी किए हैं। खबर लिखे जाने तक एनएच वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

सोमवार को एनएच प्रबंधन ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए 13 घंटों के लिए एनएच पर वाहनों की रफ्तार रोकी। लेकिन, देर रात गैहरा के पास पहाड़ी से चट्टानें और मलबा गिरने से बंद सड़क को दोपहर तीन बजे बहाल किया गया। दो घंटे तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही बहाल होने के बाद सायं पांच बजे अचानक पहाड़ से मलबा और चट्टानें गिर गईं, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हाकम चंद, अंबिया राम, सुरेंद्र कुमार, जगदीश चंद, अशोक कुमार और प्रमोद कुमार ने बताया कि गैहरा के पास पहाड़ काफी दरक चुका है। यहां से सफर करना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

एनएच के सहायक अभियंता निकुंज पुंज ने बताया कि मार्ग बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed