{"_id":"5da0ae1d8ebc3e01557e7ae2","slug":"nh-chamba-news-sml3105916174","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर-पठानकोट एनएच की खस्ताहालत पर एसडीओ और ठेकेदार तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर-पठानकोट एनएच की खस्ताहालत पर एसडीओ और ठेकेदार तलब
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट एनएच 154ए की खस्ताहालत लोगों की मुसीबतें बढ़ाने का काम कर रही है। परेल से भरमौर तक के 70 किलोमीटर मार्ग पर असंख्य गड्ढ़े होने के साथ-साथ एनएच के किनारों पर पैरापिटों का कई जगह नामोनिशान तक नहीं हैं। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए अब जिलाधीश चंबा ने एनएच मंडल पर शिकंजा कसने का मन बनाया है। जिलाधीश ने एनएच मंडल चंबा के एसडीओ और संबंधित कार्य कर रहे ठेकेदार को मंडे मीटिंग में तलब किया है। कुल मिला कर संबंधित ठेकेदार की लेटलतीफी के चलते उस पर पेनल्टी भी लग सकती है।
गौरतलब हो कि चंबा में एनएच का मंडल कार्यालय जुलाई 2017 में खुला था। इससे पहले शाहपुर में कार्यालय था। कटोरीबंगला से लेकर बालू तक मार्ग की हालत काफी हद तक दुरुस्त है। परेल से लेकर भरमौर तक जगह-जगह मार्ग की हालत बेहद खराब है। वर्तमान समय में एक तरफ जहां गड्ढों की भरमार है तो वहीं, धूल भी लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ रही है। हरदासपुरा चौक से ही गहरे गड्ढे शुरू हो जाते हैं। मैहला तक हालत बेहद खराब है। मुगला बीएसएनएल कॉलोनी में धूल लोगों के स्वास्थ्य को बिगाड़ रही है। करियां बाजार में गहरे गड्ढे जहां वाहनों को हिचकोले दे रहे हैं तो वहीं, चालक भी इन गड्ढों से परेेशान हैं। करियां से रजेरा तक कटिंग के कारण सड़क पर मलबा गिरा था। मलबा तो विभाग ने उठा दिया लेकिन धूल वाहन चालकों को परेशान कर रही है। नागरिकों में शादी लाल शर्मा, किशोर शर्मा, योगराज, प्रताप चंद, हंसराज, किशन चंद, लोकेश राज ने बताया कि सरकार द्वारा चंबा को भरमौर-पठानकोट एनएच की सौगात तो दी है। लेकिन परेल से भरमौर तक एनएच की खस्ताहालत लोगों की दिक्कतें बढ़ा रही है।
जिलाधीश चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि भरमौर-पठानकोट मार्ग की दशा न सुधारे जाने व खस्ताहालत को लेकर एनएच मंडल चंबा के अधिकारी और संबंधित ठेकेदार को मंडे मीटिंग में तलब किया गया है।
विज्ञापन
सात माह में भी पूरा नहीं हो पाया कार्य
बालू के समीप फरवरी माह में भारी बारिश के कारण सड़क जमींदोज हो गई थी। अब तक सात माह का समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक डंगे का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि करीब दो माह अब भी मार्ग खुलने में लगेंगे। इस डंगे का कार्य पूरा न होने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही एक तरफ से हो रही है। जिससे जाम की समस्या पैदा हो रही है।