फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   newly marride women corona positive in chamba

शादी के तीन दिन बाद महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, मचा हडकंप

Thu, 30 Jul 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
newly marride women corona positive in chamba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। चंबा के समीपवर्ती क्षेत्र के बरौर में एक नवविवाहिता कोरोना पॉजिटिव आई है। तीन पहले ही महिला शादी हुई थी। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महिला का कोई यात्रा इतिहास नहीं है।
हालांकि महिला का पति कुछ समय पहले ही दूसरे राज्य से आया है। मगर उसके दो बार टेस्ट लेने के बाद भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसको देखते हुए महिला किसके संपर्क में आने से पॉजिटिव आई, इसको लेकर पहले बनी हुई है।
विज्ञापन

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग महिला के संपर्क में आए सभी लोगों की डिटेल तैयार कर रहा है। इन सभी लोगों के सैंपल एकत्रित करके कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। महिला का पति बाहरी जिले से चंबा में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर उसकी रिपोर्ट दो बार निगेटिव आई है। जबकि महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला शादी का मेकअप करवाने के लिए सैलून में भी गई थी। यहां पर बाहरी राज्यों के कारीगर काम करते हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग सैलून के कर्मचारियों के भी सैंपल एकत्रित कर सकता है।
इसके अलावा महिला अन्य जिन लोगों के भी संपर्क में आई है, उन सबके भी सैंपल लिए जाएंगे। बुधवार को जिस स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना संक्रमित होने की अफवाह फैली थी, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच ने बताया कि महिला के कोरोना संक्रमित होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल महिला के संक्रमित होने के कारणों को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही महिला के संपर्क में आए सभी लोगों की डिटेल बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed