फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Newborn baby shift, will now be brought up in Shimla

नवजात बच्ची शिफ्ट, अब शिमला में होगा लालन-पालन

Tue, 21 Dec 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Newborn baby shift, will now be brought up in Shimla
चंबा। नए बस स्टैंड के पास एक मकान के बाहर मिली नवजात बच्ची को शिमला स्थित बालगृह भेज दिया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल कृष्ण शर्मा और जिला बाल संरक्षण इकाई समेत बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बच्ची को शिमला छोड़ने के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई से काउंसलर और सोशल वर्कर को भेजा गया है। चिकित्सीय परामर्श के मुताबिक बच्ची को दूध पिलाया जाएगा। साथ ही उसकी देखभाल की जाएगी। गौरतलब है कि रविवार सुबह बच्ची न्यू बस स्टैंड के समीप स्थित एक मकान के बाहर टब में रखी मिली थी। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस समेत चाइल्ड लाइन टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बच्ची को चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार किया। बच्ची अब पूरी तरह से स्वस्थ है। चिकित्सीय परामर्श के अनुसार इस बच्ची को अब बाल गृह शिमला में स्थानांतरित कर दिया है। पुलिस इस मामले में संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी हुई है। मगर अभी तक कोई कामयाबी हासिल नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता ले जा सकते हैं बच्ची
इस बच्ची को लेने के लिए अगर उसके माता पिता आते हैं तो उसे सुपुर्द कर दिया जाएगा। इसकी अवधि तीस दिन निर्धारित की गई है। इसके बाद विभाग की ओर से बच्ची को गोद देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बच्ची को गोद लेने के लिए काफी फोन विभाग को आ चुके हैं।

महिला और बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि बच्ची को शिमला स्थित बाल गृह स्थानांतरित कर दिया गया है। मंगलवार को टीम बच्ची को लेकर रवाना हुई। उन्होंने बताया कि जैविक माता-पिता बच्ची को एक माह के भीतर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed