{"_id":"65c117d9438004ab090954df","slug":"new-hydrant-system-will-be-installed-in-the-city-with-rs-7-crores-chamba-news-c-88-1-ssml1006-117746-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शहर में सात करोड़ से स्थापित होगी नई हाईड्रेंट प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शहर में सात करोड़ से स्थापित होगी नई हाईड्रेंट प्रणाली
Mon, 05 Feb 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहर में ब्रिटिश काल में लगाए हाईड्रेंट की जगह जल शक्ति विभाग अब नई हाईड्रेंट प्रणाली स्थापित करेगा। इसके लिए विभाग ने सात करोड़ का प्रस्ताव सरकार को भेजा है।
अनुमति मिलने पर विभाग शहर में नई हाईड्रेंट प्रणाली स्थापित करने का कार्य शुरू करेगा। चंबा शहर को आग से महफूज रखने के लिए हाईड्रेंट प्रणाली काफी जरूरी है। मौजूदा समय में शहर में मात्र 13 हाईड्रेंट ही सही तरीके से कार्य कर रहे हैं। दमकल विभाग के पास 113 हाईड्रेंट हैं, लेकिन 100 हाईड्रेंट ऐसे हैं जो लोगों के घरों और रास्तों के नीचे दब चुके हैं। इस वजह से शहर में आग से सुरक्षा रामभरोसे है।
शहर की तंग गलियों में दमकल वाहन आग बुझाने के लिए नहीं जा सकते हैं। ऐसे में शहर में हाईड्रेंट की व्यवस्था होना काफी जरूरी है। ब्रिटिश काल में जो हाईड्रेंट शहर में लगाए गए थे, वे सभी लोगों के घरों के नीचे दब चुके हैं।
विज्ञापन
जल शक्ति और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर इन दबे हुए हाईड्रेंट को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। अब जल शक्ति विभाग ने शहर को आग से महफूज करने के लिए नई हाईड्रेंट प्रणाली को व्यवस्थित करने की योजना बनाई है। इसमें शहर में नए हाइड्रेंट लगाए जाएंगे। शहर के हर मोहल्ले में यह हाईड्रेंट लगाए जाएंगे। योजना को लेकर सरकार से शीघ्र स्वीकृति मिल सकती है।
उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि सरकार को शहर में नई हाईड्रेंट प्रणाली स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसकी अनुमति मिलते ही आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
--