फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Neha topped in speech competition

भाषण प्रतियोगिता में नेहा रहीं अव्वल

Wed, 08 Dec 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Neha topped in speech competition
भाषण प्रतियोगिता के बाद मेधावी को सम्मानित करते उपायुक्त डीसी राणा। - फोटो : Chamba
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में नेहरू युवा केंद्र और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में प्रस्तावित कार्यक्रम सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास विषय पर खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवदयाल और समापन समारोह के दौरान उपायुक्त डीसी राणा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. जयश्री, प्रोफेसर अविनाश और प्रोफेसर निशा कुमारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता में नेहा कुमारी प्रथम, अंजलि कुमारी द्वितीय और राहुल देवल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में चंबा खंड से मंदिरा और पूजा, सलूणी खंड से नेहा कुमारी, अंजलि कुमारी और सौरभ, मैहला खंड से राहुल देवल, पमेश कुमार और अंजलि, तीसा खंड से सोनू खान, लता देवी और शुकरदीन, पांगी खंड से ऊषा कुमारी और भटियात खंड से सीरत ने अपनी आवाज और शब्दों के कौशल का प्रदर्शन करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि भाषण प्रतियोगिता में मैहला, चंबा, सलूणी, तीसा, भटियात और पांगी विकास खंड स्तर पर विजेता रहे। डॉ. शिवदयाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की सह-शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं समग्र विकास में सहायक होती हैं। समापन समारोह में उपायुक्त ने विजेताओं, निर्णायकों और प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न, पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक विवेक, कार्यक्रम पर्यवेक्षक अजय सेन, उपप्राचार्य प्रो. राकेश राठौर, डॉ. हेमंत पाल, डॉ. मनेश वर्मा, प्रो. उपेंद्र गुप्ता, प्रो. अविनाश, प्रो. निशा, प्रो. अविनाश, प्रो. प्रशांत रमन, डॉ. तेज सिंह, प्रो. अनित कुमार सहित नरेंद्र, दिनेश और बंटू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed