फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Need for parking in Saho, the focal point of 12 panchayats

Chamba News: 12 पंचायतों के केंद्रबिंदु साहो में पार्किंग की दरकार

Wed, 07 Jun 2023 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Jun 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Need for parking in Saho, the focal point of 12 panchayats
साहो (चंबा)। एक दर्जन पंचायतों के केंद्रबिंदु साहो मुख्यालय में पार्किंग निर्माण सर्वेक्षण से आगे नहीं बढ़ पाया है। इसकी वजह से वाहन चालकों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग ने पार्किंग बनाने को लेकर कई बार सर्वे तो करवाया लेकिन आज तक सर्वे पूरा नहीं हो पाया। इसकी वजह से साहो में लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। साहो बस अड्डे में बसों की पार्किंग के साथ अन्य छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग होती है लेकिन वहां पर वाहनों को पार्क करने की उचित व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से वाहन चालक काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत साहो, कीड़ी, अठलुंई, गुआड़, सराहण, परोथ, रजिंडू, पल्यूर, सिल्लाघ्राट और बरौर सहित अन्य पंचायतों के लोग साहो मुख्यालय पहुंचते हैं। अधिकतर लोग छोटे वाहनों और बसों में साहो पहुंचते हैं लेकिन वहां पर उन्हें पार्किंग की सुविधा नहीं मिल पा रही है। स्थानीय लोगों अशोक कुमार, हंसराज, प्रेम सिंह, योग राज, कमल कुमार और रवि कुमार ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि साहो में जल्द पार्किंग का निर्माण करवाया जाए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि पार्किंग को लेकर भूमि का चयन किया जा रहा है। भूमि चयनित होने पर पार्किंग बनाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed