{"_id":"6a32d4df8e7634addc095d0b","slug":"ncc-cadets-trained-in-handling-weapons-chamba-news-c-88-1-cmb1014-187003-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एनसीसी कैडेटों को दिया हथिया चलाने का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एनसीसी कैडेटों को दिया हथिया चलाने का प्रशिक्षण
Wed, 17 Jun 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैंप।के। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते कैडेट्स स्रोत- आयोजक
बनीखेत (चंबा)। सीएटीसी-237 शिविर में कैंप कमांडेंट कर्नल जेएस कौशल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सुरक्षा, ड्रोन तकनीक, सैन्य प्रशिक्षण, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
शिविर की शुरुआत ड्रिल प्रतियोगिता से हुई। इसमें कैडेट्स ने अनुशासन एवं परेड कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हवलदार तिलक ने इन्फेंट्री बटालियन के संगठन और हथियारों पर जानकारी दी जबकि लेफ्टिनेंट रोहित कुमार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के विभिन्न आयामों और चुनौतियों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने ड्रोन तकनीक, उसके उपयोग, डीजीसीए के नियमों और रक्षा, कृषि एवं आपदा प्रबंधन में इसके महत्व से भी कैडेट्स को अवगत करवाया। संध्याकालीन सत्र में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दिन का समापन सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ। इसमें कैडेट्स ने देशभक्ति गीतों और लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। कर्नल जेएस कौशल ने कैडेट्स को अनुशासन, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। संवाद