फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Navratri preparations complete, temples decorated with flowers and colourful lights

Chamba News: नवरात्र की तैयारियां पूरी, फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजे मंदिर

Sun, 21 Sep 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Navratri preparations complete, temples decorated with flowers and colourful lights
चंबा में नवरात्रों को लेकर सजाया भलेई माता मंदिर।संवाद
चंबा। नवरात्र के पावन अवसर के लिए जिले के मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली है। नवरात्र के उपलक्ष्य पर जिले के ऐतिहासिक भलेई माता मंदिर समेत अन्य मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिया है। श्रद्धालुओं के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। भलेई माता मंदिर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम तैनात रहेगी और सीसीटीवी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि भलेई माता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही पार्किंग की विशेष व्यवस्था भी की गई है, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो।
विज्ञापन

चंबा जिले के अन्य मंदिरों जैसे चामुंडा माता, चौरासी परिसर, बन्नी माता, लक्ष्मीनारायण, शीतला माता, लाके वाली माता और कस्से माता मंदिरों को भी सजाया गया है। मंदिर कमेटी के सदस्यों का कहना है कि नवरात्र के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस टीम भी मंदिरों में सतर्क रहेंगे। मंदिरों में शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed