फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Natural disaster took away everything, neither roof nor land was left

Chamba News: प्राकृतिक आपदा ने छीन लिया सब कुछ, न छत बची न जमीन

Sun, 31 Aug 2025 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Natural disaster took away everything, neither roof nor land was left
चुराह विधानसभा क्षेत्र के पटोलु और खलोग गांव में 17 परिवार बेघर
विज्ञापन

जमीन धसने से ग्रामीणों ने छोड़े घर, दूसरी जगह बसाने की सरकार से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चबा)। जिले में प्राकृतिक आपदा ने लोगों के सिर से छत तक छीन ली है। जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के पटोलु और खलोग गांव में 17 से बीस परिवार बेघर हो गए हैं। भारी बारिश के बाद पूरी जमीन धंसने लगी है। इस कारण कई लोगों के मकान टूट गए हैं और कुछ मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इस कारण घर रहने लायक नहीं बचे हैं। ऐसे में न चाहते हुए भी ग्रामीणों ने अपने घर छोड़ दिए हैं। क्योंकि, मकान के साथ-साथ जमीन भी धंसने लगी है। इससे लोग परेशान हो गए हैं।

वहीं पटोलू और खलोग गांव के रहने वाले लोगों का कहना है की तीन चार दिन लगातार हुई बारिश उनके घर और जमीन बर्बाद कर दी हैं। कहा कि मकान और गोशालाएं सब टूट गए हैं। आलम यह है कि जिंदगी भर की कमाई को टूटता देख लोग रोने को मजबूर हैं। लोगों ने सरकार से मांग करते हुए कहा है को उन्हें कहीं किसी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। जिससे वे अपनी जिंदगी को बचा सके। साथ ही उन्हें घर बनाने के किए जगह दी जाए। क्योंकि जहां वे लोग रहते हैं, वहां अब रहने लायक कुछ बचा नही है। मकानों में दरारें पड़ने से रहने के लिए कुछ नहीं बचा है, सरकार से मांग है की हमें कहीं दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। जिससे हम लोग अपने परिवार की जान बचा सकें । एसडीएम तीसा अंकुर ठाकुर ने बताया कि जिला में भारी बारिश के चलते इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हुई है। बताया कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों को फील्ड पर भेज दिया गया है। जल्द ही रिपोर्ट आने पर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed