फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   National Mathematics Day celebrated with pomp in the schools of the Chamba district

चंबा जिले के स्कूलों में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस

Wed, 22 Dec 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
National Mathematics Day celebrated with pomp in the schools of the Chamba district
रावमापा भरमौर में गणित दिवस के अवसर पर मौजूद विद्यार्थी। - फोटो : Chamba
चंबा। जिले के स्कूलों में राष्ट्रीय गणित दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में प्रधानाचार्य मंगलेश शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, चार्ट और मॉडल की प्रदर्शनी से बच्चों ने गणित के महत्व को समझाया। भाषण के जूनियर वर्ग में मन्नत, पीयूष और कनिका ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में जतिन और वंशिका ने संयुक्त रूप से प्रथम, कशिश को द्वितीय व प्रांजल ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रांजल और आदित्य बिजलवान ने प्रथम छाया और साहिल ने द्वितीय,, भूमिका और कशिश ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रांगण स्कूल में गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। गणित विषय से संबंधित चार्ट में मॉडल का प्रदर्शन किया गया। प्रधानाचार्य ने प्रदर्शनी में लगाये चार्ट और मॉडल का मुआयना किया। प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक गणित खेमराज ने बच्चों को रामानुजन की जीवनी के बारे में बताया। उन्होंने गणित के दैनिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला कि कैसे गणित विषय बच्चों के मानसिक विकास और तर्कशीलता को विकसित करता है। उन्होंने बताया कि गणित का प्रयोग साइंस, इंजीनियरिंग, विभिन्न प्रकार के आंकड़ों को संकलित करने आदि में होता है। प्रधानाचार्य ने बच्चों को गणितज्ञों के योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया आज रामानुजन के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जा रहा है ताकि बच्चों में गणित विषय मे रुचि बढ़े और वो इस विषय मे अपना उत्कृष्ट योगदान दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंजीन में कार्यवाह प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस उपलक्ष्य पर गठित प्रदर्शनी और ऑंपियाड का आयोजन किया गया। इस मौके पर गणित अध्यापक मुहम्मद अली, ईको क्लब प्रभारी रीना जरयाल, अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मैथेमेटिक्स ऑलंपियाड और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुईं।

मैथेमेटिक्स ओलंपियाड में जमा दो की सुनीता देवी प्रथम, जमा एक की अक्षित ठाकुर प्रथम, दसवीं की खुशी ठाकुर प्रथम, नौवीं की मनीषा कुमारी प्रथम स्थान पर रहे। मैथेमेटिक्स प्रश्नोत्तरी में टीम बी ( खुशी ठाकुर और नितिन कुमार) प्रथम स्थान पर रहे। टीम डी(रिषु और कामिनी ठाकुर) द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का संचालन राजीव कुमार ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बच्चों को गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जीवनी बारे विस्तार से बताया। विजेताओं को इनाम भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed