फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Names of eligible candidates will be uploaded on the website for TGT counselling.

Chamba News: टीजीटी काउंसलिंग के लिए वेबसाइट पर अपलोड होंगे पात्र अभ्यर्थियों के नाम

Fri, 27 Oct 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 27 Oct 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Names of eligible candidates will be uploaded on the website for TGT counselling.
चंबा। टीजीटी काउंसलिंग के लिए पात्र अभ्यर्थियों के नाम अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा। पहली बार जिले में काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान यह प्रयास शिक्षा विभाग करने जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, विभाग की ओर से कॉल लेटर भी जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर किसी अभ्यर्थी को कॉल लेटर नहीं मिलता है तो वह विभाग की वेबसाइट से जानकारी हासिल कर सकता है। इससे अभ्यर्थियों को कॉल लेटर की आवश्यकता नहीं रहेगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की इस पहल का मकसद अभ्यर्थियों को सुविधा देना है।
विज्ञापन

जिला चंबा में छह से 15 नवंबर के मध्य काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। इसके लिए विभाग की ओर से एक तिथि निर्धारित की जाएगी। टीजीटी काउंसलिंग के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची भी जिले के विभिन्न रोजगार उप कार्यालयों से पहुंच चुकी है। इसके अलावा बायोडाटा फॉर्म भी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इसे डाउनलोड कर अभ्यर्थी प्रिंट निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पहले काउंसलिंग के लिए कॉल लेटर जारी करता आया है। इस बार कॉल लेटर भी जारी किए जाएंगे, साथ ही वेबसाइट पर भी पात्र अभ्यर्थियों की सूची अपलोड की जाएगी। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि पहली बार वेबसाइट पर पात्र अभ्यर्थियों की सूची अपलोड की जाएगी। इससे अगर किसी अभ्यर्थी को कॉल लेटर नहीं मिलता है तो वह इस सूची में अपना नाम देखकर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकता है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed