फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nakrod-Chanju road closed due to landslide in Dodni drain

Chamba News: डोडनी नाले में भूस्खलन से नकरोड़-चांजू सड़क बंद

Fri, 12 Sep 2025 09:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Nakrod-Chanju road closed due to landslide in Dodni drain
चंबा में चुराह के नकरोड़-चांजू मार्ग पर डोडनी नाले के पास हुआ भूस्खलन।संवाद
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल चुराह में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। डोडनी नाले के पास हुए भारी भूस्खलन के कारण शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे नकरोड़-चांजू मुख्य मार्ग बंद हो गया। बारिश के बीच लोक निर्माण विभाग ने मार्ग बहाली के लिए आज बड़ी मशीनें तैनात कीं, लेकिन मशीन खराब होने से राहत कार्य पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन


अब यहां से कोई वैकल्पिक रास्ता भी नहीं बचा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि क्षेत्र की लेसुई, टिकरी, देहरोग, वघेई, चराड, चांजू और देहरा समेत कुल आठ पंचायतों के हजारों लोगों का संपर्क सड़क से पूरी तरह से कट गया है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता संजय कुमार ने बताया कि मार्ग बहाल करने के लिए पोकलेन मशीन लगाई थी, लेकिन बीच रास्ते में मशीन खराब हो गई है। अब जैसे ही मशीन ठीक होती है तो सड़क को बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed