{"_id":"62040e806874a079c01d51b6","slug":"nakrod-chanju-road-closed-due-to-landslide-chamba-news-sml399104424","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकरोड़-चांजू मार्ग पर भूस्खलन होने से 15 घंटे यातायात रहा अवरूद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकरोड़-चांजू मार्ग पर भूस्खलन होने से 15 घंटे यातायात रहा अवरूद्ध
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
चम्बा फटाफट
नकरोड़-चाजू मार्ग को बहाल करने में जुटी मशीनरी।
- फोटो : Chamba
Link Copied
चांज,तीसा (चंबा)। नकरोड़-चांजू मार्ग पर निरेड़ नाले में भूस्खलन होने से 15 घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। मंगलवार रात 11 बजे उपरोक्त स्थान पर भूस्खलन होने से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर गिर गई थी। इसकी सूचना मिलते ही लोनिवि के अधिकारी बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे। इसके बाद सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता मार्ग बहाल होने तक मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
मार्ग बंद होने से तीन बसें चांजू से चंबा की तरफ रवाना नहीं हो पाई। इससे सवारियों को नाले के दूसरी तरफ जाकर अन्य वाहनों में सवार होकर गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। अधिकारियों की कार्यकुशलता की वजह से शाम तीन बजे मार्ग यातायात के लिए बहाल हो सका। इसके बाद ही बसें और दर्जनों छोटे वाहन वहां से निकल पाए। इससे पहले भी वहां भूस्खलन होने से चट्टानें गिर गईं थी। इसके एक दिन बाद फिर इसी स्थान पर यातायात बाधित हो गया था। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता अंशु चौधरी ने बताया कि उपरोक्त मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।