{"_id":"ecf251ced9a91b53d4dfbcc04e80326b","slug":"nagar-nikaye-election-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुवाड़ी में सर्वसम्मति से विकास अध्यक्ष और सुदेश बने उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुवाड़ी में सर्वसम्मति से विकास अध्यक्ष और सुदेश बने उपाध्यक्ष
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 18 Jan 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत चुवाड़ी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर पार्षदों की ताजपोशी हो गई है। भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद नगर पंचायत चुवाड़ी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ताजपोशी में कोई गतिरोध सामने नहीं आया। अध्यक्ष पद के लिए विकास और उपाध्यक्ष पद पर सुदेश धीमान का चुनाव हुआ है।
विज्ञापन
चुवाड़ी नगर पंचायत में भाजपा ने सात वार्डों में से छह में जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के बाद विकास ने कहा कि चुवाड़ी नगर पंचायत के विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। सभी वार्डों में एक समान विकास हो नगर पंचायत इस बात पर खास ध्यान देगी।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक विक्रम जरियाल ने कहा कि विधायक निधि से नगर पंचायत के लिए मदद का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष संतोष शर्मा, पूर्व मंडलाध्यक्ष राजकुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमारी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष दिव्य चक्षु उपस्थित थे।
विज्ञापन