फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   nagar nikaye election

नीलम नैय्यर को नगर परिषद चंबा की कमान

Mon, 18 Jan 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 18 Jan 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
nagar nikaye election
 नगर परिषद चंबा में हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच कांग्रेस पदाधिकारियों की ताजपोशी हुई है। कांग्रेस के पास भरपूर समर्थन होने के बावजूद अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध नहीं हो पाया। मतदान से कांग्रेस समर्थित नीलम नैय्यर को अध्यक्ष पद पर चुना गया है।  शपथग्रहण के मौके पर उपाध्यक्ष के लिए पार्टी से दो उम्मीदवार खड़े हो गए। आपसी सहमति न बनने के बाद सभी पार्षदों ने वॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन


चंबा नगर परिषद के ग्यारह वार्ड हैं जिनमें से आठ पर कांग्रेसी पार्षद चुनाव जीत कर आए हैं। यह सभी पार्षद सोमवार को शपथग्रहण समारोह और उसके बाद होने वाले अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में मौजूद थे। शपथग्रहण के बाद धड़ोग वार्ड से चुनाव जीते व पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र सूर्या ने उन्हें उपाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पार्षदों के समक्ष रखा लेकिन अन्य पार्षदों ने नीलम नैय्यर को अध्यक्ष और मोहित ढल्ल को उपाध्यक्ष बनाने की बात पर इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इससे बौखलाहट में जितेंद्र सूर्या ने सदन का बहिष्कार कर दिया और एक अन्य पार्षद के साथ वॉकआउट कर गए। इसके बाद कांग्रेस के पार्षदों की संख्या कम होकर छह रह गई।
विज्ञापन


इस बीच उम्मीद बंधती देखकर भाजपा पार्षद धन्नो देवी ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। उधर, जितेंद्र सूर्या को उपाध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी के किसी भी दूसरे पार्षद ने समर्थन नहीं दिया जिससे उनका उपाध्यक्ष का नामांकन रद्द कर दिया गया और मोहित ढल्ल को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुन लिया गया। जबकि तीन बजे अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में सदन में कुल दस सदस्य उपस्थित हुए। जबकि भाजपा पार्षद मनेंद्र सिंह इस मतदान में शामिल नहीं हुए। आठ पार्षदों ने कांग्रेस समर्थित नीलम नैय्यर के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपाध्यक्ष न बन पाए जितेंद्र सूर्या ने पार्टी पदाधिकारियों पर उनके साथ राजनीति करने के आरोप लगाए। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने शहर के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed