{"_id":"63dd42bce2dd5716697fb309","slug":"na-chamba-news-c-19-1-49215-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-चांजू मार्ग दरकी पहाड़ी, बाल-बाल बचे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-चांजू मार्ग दरकी पहाड़ी, बाल-बाल बचे राहगीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी तीसा (चंबा)। चंबा-तीसा-चांजू मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाद पहाड़ी दरकने से रास्ता पार कर रहे राहगीर बाल-बाल बचे। लोगों ने यहां से भाग कर अपनी जान बचाई। मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने से वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई है। मार्ग अवरुद्ध होने से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने के बाद विभागीय मशीनरी और लेबर मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाने के लिए जुट गई है। नाले में निर्माणाधीन पुल की सुरक्षा और पहाड़ी से गिरते पत्थरों के कारण लोक निर्माण विभाग ने देर शाम मार्ग बहाली के कार्य पर विराम लगा दिया। अब शनिवार सुबह एक बार फिर से मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने का क्रम आरंभ होगा।
वाहन चालकों में राकेश कुमार, प्रीतम चंद, संजीव कुमार, योगराज, अमित कुमार ने बताया कि भारी बारिश के बाद लगातार चंबा-तीसा-चांजू मार्ग पर पहाड़ी दरकने का क्रम जारी है। इस कारण लोगों को परेशाानियां उठानी पड़ रही हैं।दो दिनों से मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही का क्रम बदस्तूर जारी रहा, लेकिन शुक्रवार दोपहर तीन बजे पहाड़ी से गिरने वाले मलबे और चट्टानों के कारण वाहनों के पहिये थम गए। इस कारण घरों की ओर लौटने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इनसेट
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि पहाड़ी दरकने से राहगीर बाल-बाल बचे हैं। पहाड़ी से देर रात तक पत्थर गिरने का क्रम जारी रहा। नाले में निर्माणाधीन पुल और अंधेरा अधिक होने से देर रात मार्ग बहाली का कार्य बंद किया गया। शनिवार पुन: कार्य आरंभ करवाया जाएगा।